36वें सड़क सुरक्षा माह, नशा उन्मूलन अभियान एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत के आदेशानुसार चौकी प्रभारी चल्थी उ0नि0 राकेश कठायत द्वारा 36वें सड़क सुरक्षा माह, नशा उन्मूलन अभियान एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय अमोड़ी, चम्पावत में छात्र छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

➡️ बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा एवं आर०सी० के वाहन न चलाएं।
➡️ नाबालिग बच्चों को वाहन न दें।
➡️ तेज गति एवं मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन न चलाएं।
➡️ नशे की अवस्था में वाहन कदापि न चलाएं।
➡️ बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट वाहन न चलाएं।
➡️ यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें।

साथ ही नशा न करने, अपने परिवार व समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *