36वें सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एस.एस.बी. चंपावत में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित |

चंपावत | पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत के आदेशानुसार 36वें सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक यातायात हयात सिंह एवं निरीक्षक ज्योति प्रकाश द्वारा एस.एस.बी. चंपावत में यातायात नियमों के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान एस.एस.बी. के अधिकारियों/कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । उपस्थित जनसमूह को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु निम्न बिंदुओं पर विशेष रूप से जागरूक किया गया—

🔹 सड़क व यातायात संकेतों को समझकर उनका पालन करने
🔹 वाहन चलाते समय आसपास के वातावरण, अन्य वाहनों व पैदल यात्रियों के प्रति सतर्क रहने
🔹 शराब, नशीले पदार्थों के सेवन के उपरांत वाहन न चलाने
🔹 वाहन चलाते समय मोबाइल फोन व अन्य ध्यान भंग करने वाली गतिविधियों से बचने
🔹 सही लेन में वाहन चलाने एवं आक्रामक/गलत दिशा में वाहन न चलाने
🔹 अनिवार्य रूप से हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *