थाना रीठा साहिब पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह के तहत आम जनमानस को किया गया जागरूक |

चंपावत | पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत के आदेशानुसार थाना रीठा साहिब पुलिस टीम द्वारा 36वें सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत चौकी बुढ़म पर आम जनता व वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा, GOOD SAMARITAN, साइबर फ्रॉड व नशा उन्मूलन के सम्बन्ध में जागरूक किया गया । आम जनमानस को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, जैसे—हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग, यातायात संकेतों का पालन, तेज गति से वाहन न चलाने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई ।

साथ ही नशा उन्मूलन के विषय में नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।
इसके अतिरिक्त आम जनमानस को साइबर फ्रॉड से बचाव हेतु ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक व ओटीपी साझा न करने, सुरक्षित पासवर्ड के उपयोग तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के संबंध में जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *