सड़क सुरक्षा माह के तहत कोतवाली पंचेश्वर व थाना रीठा साहिब पुलिस टीम द्वारा आम जनमानस व छात्र छात्राओं को किया जागरूक |

चंपावत | पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत के आदेशानुसार 36वें सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत थाना रीठा साहिब पुलिस टीम द्वारा चौकी बुड़म क्षेत्र में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बुड़म के छात्र छात्राओं को व कोतवाली पंचेश्वर द्वारा ग्राम किमतोली में आम जनमानस को सड़क सुरक्षा, GOOD SAMARITAN, साइबर फ्रॉड व नशा उन्मूलन के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में छात्रा छात्राओं/आम जनमानस को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, जैसे—हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग, यातायात संकेतों का पालन, तेज गति से वाहन न चलाने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

GOOD SAMARITAN योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल की सहायता करने वाले व्यक्तियों को मिलने वाले कानूनी संरक्षण की जानकारी देकर लोगों को बिना भय के मानवता के कार्य हेतु आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

नशा उन्मूलन के विषय में नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।

इसके अतिरिक्त आम जनमानस को साइबर फ्रॉड से बचाव हेतु ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक व ओटीपी साझा न करने, सुरक्षित पासवर्ड के उपयोग तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के संबंध में जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *