चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा जनपद के समस्त फायर स्टेशनों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अग्निशमन उपकरणों की जांच एवं उनके संचालन के सम्बन्ध में जानकारी देने हेतु आदेशित किया गया है । उक्त कम्र में क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण में FSSO अमर सिंह अधिकारी व AHTU पुलिस टीम द्वारा होटल व रेस्टोरेंट में अग्निसुरक्षा उपकरणों को गहनता से चेक किया गया।होटल व रेस्टोरेंट के अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता एवं उपलब्धता की जाँच की गई।पानी की उचित व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया,एवं अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी प्रदान की गयी, जिन होटलों, रेस्टोरेंट में अग्निशमन व्यवस्था पूर्ण नही हैं, उन होटलों व रेस्टोरेंट को नोटिस दिया गया। व आवश्यक अग्निशमन उपकरणों को तत्काल स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया ।
फायर स्टेशन टनकपुर व AHTU पुलिस टीम द्वारा होटल व रेस्टोरेंट का किया गया संयुक्त निरीक्षण |
















Leave a Reply