पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी चंपावत शिवराज सिंह राणा द्वारा फायर स्टेशन लोहाघाट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया ।

चंपावत | पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी चंपावत शिवराज सिंह राणा द्वारा फायर स्टेशन लोहाघाट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान अधिकारी/कर्मचारियों के साथ सम्मेलन आयोजित कर उनकी निजी पारिवारिक एवं विभागीय समस्याओं को सुना गया तथा अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया ।

➡️ अग्निशमन व आपदा उपकरणों को सदैव तैयार अवस्था में रखने
➡️ उपकरणों के नियमित संचालन एवं रख-रखाव अभ्यास
➡️ अग्निशमन वाहनों में हमेशा पानी भरा रखने
➡️ कार्यालय व भोजनालय परिसर की स्वच्छता बनाए रखने
➡️ निर्माणाधीन फायर स्टेशन चंपावत/लोहाघाट के कार्य को समय से पूर्व पूर्ण करने जैसे महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *