चंपावत | पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत के आदेशानुसार 36वें सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी महोदय चम्पावत व प्रभारी निरीक्षक यातायात द्वारा थाना लोहाघाट क्षेत्रान्त्रर्गत मे आमजनमानस को जागरूक किया गया ।
आम जनमानस को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, जैसे—हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग, यातायात संकेतों का पालन, नाबालिक को वाहन न दे, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, तेज गति से वाहन न चलाने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
नशा उन्मूलन के विषय में नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।
इसके अतिरिक्त आम जनमानस को साइबर फ्रॉड से बचाव हेतु ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक व ओटीपी साझा न करने, सुरक्षित पासवर्ड के उपयोग तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के संबंध में जागरूक किया गया।
















Leave a Reply