36वें सड़क सुरक्षा माह के तहत थाना रीठा साहिब पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक |

चंपावत | पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत के आदेशानुसार 36वें सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत थाना रीठा साहिब पुलिस टीम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज चौड़ा पिता में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया ।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, जैसे—हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग, यातायात संकेतों का पालन, तेज गति से वाहन न चलाने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

साथ ही नशा उन्मूलन के विषय में नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।

इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं को साइबर फ्रॉड से बचाव हेतु ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक व ओटीपी साझा न करने, सुरक्षित पासवर्ड के उपयोग तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के संबंध में जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *