चंपावत | थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत पाटनी तिराहे पर यातायात ड्यूटी में तैनात कानि0 टीपी 43 दीपक सिंह द्वारा एक मुखबधिर/मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक (उम्र लगभग 26 वर्ष) को सुरक्षित थाना बनबसा लाया गया जो अपना नाम व पता बताने में असमर्थ था । बनबसा पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए युवक का फोटो सोशल मीडिया के माध्यम से गैर जनपद एवं गैर राज्य (उत्तर प्रदेश) के विभिन्न थानों में प्रसारित किया गया। जानकारी प्राप्त होने पर युवक की पहचान फैसल अंसारी पुत्र मौ0 फारुख अंसारी, निवासी ग्राम व थाना दोहरी घाट, जिला मऊ (उ0प्र0) के रूप में हुई जो घर से बिना बताए चला गया था । युवक के भाई इनामुल हक अंसारी को सूचित कर थाना बुलाया गया एवं युवक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा बनबसा पुलिस के इस मानवीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया गया ।
थाना बनबसा पुलिस द्वारा मुखबधिर/मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को सकुशल परिजनों से मिलाया |
















Leave a Reply