चम्पावत | पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा सुगम एवं सुरक्षित यातायात हेतु सभी थाना प्रभारीयों को अपने-अपने थाना क्षेत्रअंतर्गत वाहन चेकिंग संचालित कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है । उक्त क्रम में थाना लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-09 पर मरोडाखान के पास वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाते हुए (Drink & Drive) एक वाहन चालक को पकड़ा गया । वाहन चालक शिरोमणि जोशी पुत्र स्व. टीका राम जोशी, निवासी बडोली, थाना चम्पावत (उम्र लगभग 29 वर्ष) को नियमानुसार गिरफ्तार कर वाहन संख्या UK-03-TA-1635 (ऑल्टो कार) को सीज किया गया। मामले में अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है ।
शराब पीकर वाहन चलाना न केवल अपराध है, बल्कि जानलेवा भी हो सकता है।
















Leave a Reply