निर्देशन एवं परामर्श कार्यशाला Career guidance & cyber security विषय पर थाना कोतवाली पंचेश्वर पुलिस द्वारा चलाया गया जनजागरुकता अभियान |

चम्पावत | महिला संबंधी अपराधों विशेषकर महिला साइबर अपराध, पुलिस कार्यों के प्रति छात्र एवं छात्राओं व युवा वर्ग के जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक चम्पावत अजय गणपति के निर्देशानुसार हेमन्त सिंह कठैत, थानाध्यक्ष कोतवाली पंचेश्वर द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित “राजकीय इंटर कॉलेज क़ीमतोंली ” मे निर्देशन एवं परामर्श कार्यशाला, Career and guidance & Cyber security ” विषय में कार्यशाला का आयोजन किया गया । उक्त कार्यशाला में उपस्थित सभी छात्र एवं छात्राओं को कैरियर परामर्श के साथ-साथ विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से होने वाले महिला साइबर अपराधों अन्य महिला अपराधों, घरेलू हिंसा के विषय में वर्तमान में जानकारी से अवगत कराते हुए उक्त अपराधों के विषय में प्रचलित नवीन क़ानूनी प्रावधानो से भी अवगत कराया गया साथ ही महिला सुरक्षा व पुलिस कार्याप्रणाली के विषय में जानकारी प्रदान कर छात्र और छात्रों के उज्जवल भविष्य हेतु मार्गदर्शन किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *