जागरुकता अभियान AHTU बनबसा द्वारा आमजनमानस को किया जागरुक |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत निवासरत लोगो / छात्रों व आम जन मानस को नये कानूनों की जानकारी दिये जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्षों / चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उपरोक्त क्रम में ए0एच0टी0यू0 पुलिस टीम द्वारा AHTU कार्यालय बनबसा में आम जनमानस को एकत्रित कर मानव दुर्व्यापार ( HumanTrafficking), बाल श्रम, बाल विवाह, नए कानूनों BNS, BNSS, व भारतीय साक्ष्य अधिनियम से सम्बन्धित, उत्तराखण्ड पुलिस एप के सम्बन्ध में जानकारी दी गई और नए कानूनों के लाभ के बारे में आम जन मानस को बताया गया , तथा आम जनमानस/ग्राम वासियों को पुलिस सहायता नं0 112,1098, 1930, साइबर अपराध, नए कानूनों के संबंध में, यातायात, बाल एवं महिला अपराध, नशे के दुष्प्रभाव व उससे बचने के तरीकों इत्यादि के संबंध में जानकारी दी गई व अन्य आपातकालीन नंबर की जानकारी देते हुए आमजन मानस को जागरुक किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *