चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के आदेशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक महोदय चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में चम्पावत पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्यवाही जारी है । उक्त क्रम मे माननीय न्यायालय से जारी एन0बी0डब्लू0 वारण्टों का शत प्रतिशत निस्तारण करते हुए सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्तगण के विरूद्ध अभियान चलाकर आज थाना बनबसा पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागरसी पतारसी करते हुए न्यायालय से जारी गैर जमानती अधिपत्र का निष्पादन कर 03 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार* कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करवाया जा रहा है । अभियान निरन्तर जारी है ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
1- नत्थू सिह पुत्र स्व0 श्याम लाल निवासी उमरुखुर्द तहसील खटीमा जनपद ऊ0सि0नगर, उम्र करीब-57
2- अनूप सक्सैना पुत्र स्व0 अनिल सक्सैना निवासी वार्ड नम्बर 05 मीना बाजार थाना बनबसा जनपद चम्पावत
3- आशीष वर्मा पुत्र श्री वंशीलाल वर्मा निवासी ग्राम पचपकरिया थाना बनबसा, जनपद चम्पावत
















Leave a Reply