पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा अधिनस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ की गयी मासिक अपराध गोष्ठी/ सैनिक सम्मेलन, दिये गये आवश्यक दिशा- निर्देश |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा पुलिस लाईन चम्पावत में जनपद चम्पावत के सभी क्षेत्राधिकारियो/थाना/शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की गयी, जिसमें-

पुलिस मुख्यालय व रेन्ज स्तर पर चलाये जा रहें अभियानों में शतप्रतिशत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया

▶️ पूर्व माह में मासिक अपराध गोष्ठी में दिये गये दिशा-निर्देशों की समीक्षा की गयी।
▶️उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से उनकी निजि, पारिवारिक व अन्य प्रकार की समस्याओं के बारें में जानकारी कर बतायी गयी समस्याओं का समाधान किया गया।
▶️विगत माह में अपनी ड्यूटी के दौरान अहम भूमिका निभाये जाने तथा ड्यूटी के दौरान सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले 01 कर्मचारी को नगद पारितोषिक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
➡️ सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को ड्यूटी में कोई लापरवाही नहीं बरतने तथा पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा आदेशित किया गया कि

➡️ सभी अधिकारी/ कर्मचारी चेकिंग के दौरान रिफ्लेक्टर जैकेट/ सोल्डर फ्लैश लाइट आवश्यक रूप से धारण करेंगे ।
➡️बैरियर में रिफ्लेक्टिव टेप्स लगवाएंगे
➡️सभी थानाध्यक्ष अपने अपने थानों में बीट कर्मचारियों को e बीट बुक/ e बीट एप्लीकेशन डाउनलोड करवाते हुए, बीट के सभी विवरण e बीट बुक में अपलोड करेंगे।
➡️सभी विवेचक गिरफ्तार व्यक्ति को गिरफ्तारी का आधार/ गिरफ्तारी का कारण लिखित रूप से आवश्यक रूप से बताएंगे।
➡️सभी विवेचक साक्षियों का पूरा नाम पता, मोबाइल NO, EMAIL आदि समस्त विवरण केस डायरी, आरोप पत्र में अंकित करेंगे।
➡️ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु टीमें बनाकर विशेष प्रयास किए जाएं और अभियान चलाया जाए, अभियान के दौरान इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी की जाए
➡️NBW/BW की सत प्रतिशत तामील की जाए, वारंटियों की गिरफ्तारी हेतू टीम गठित करते हुए विशेष प्रयास किए जाएं।
➡️सभी थानाध्यक्ष अपने अपने थाना क्षेत्रों में किरायेदार सत्यापन अभियान चलाएंगे
➡️Fsl में लंबित मालों के सूची तैयार करते हुए FSL में लंबित मालों का अति शीघ्र परीक्षण कराने हेतु पत्राचार करेंगे।

विक्षिप्त व्यक्तियों का विवरण IIF फॉर्म 9 में फ़ीड करेंगे

➡️सभी थानाध्यक्ष, फायर स्टेशन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए क्षेत्र के बड़े संस्थानों, होटल, रिजॉर्ट, बैंक्वेट हॉल, बड़ी बिल्डिंग, अन्य संवेदनशील जगहों में अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत फायर ऑडिट करेंगे और जागरूक भी करेंगे।
➡️दौड़ने वाहन चेकिंग अलोकमीटर का उपयोग करेंगे और वाहन चालकों का परीक्षण करेंगे
➡️गुमशुदगी के मामलों में गंभीरता से प्रयास किए जाएं और SOP के अनुसार कार्यवाही की जाए, गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु टीमें बनाकर गुमशुदा की तलाश की जाए।
➡️यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए। वाहन चेकिंग/चालान की कार्यवाही बढ़ाई जाए।

▶️सभी थाना प्रभारीयों को मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले/बेचने वाले/ नशे का कारोबार करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही करने, क्षेत्र में सुरागरसी-पतारसी कर ड्रग्स/स्मैक की तस्करी करने वालों की जानकारी कर ऐसे लोगों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने, मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियो को किसी भी दशा में नही छोड़े जाने, गुण्डा, गैगस्टर, 107/116 सीआरपीसी, पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करने, NBW/नोटिस को शत-प्रतिशत तामील कराये जाने, साईबर अपराधों में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियोग पंजीकृत किए जाने, यातायात के नियमों का पालन नही करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करने , अधिक से अधिक सत्यापन करने हेतु तथा अधिक से अधिक ई-चालान करने, लम्बित मालों का निस्तारण कराये जाने, लम्बित विवेचनाओं / शिकायती प्रार्थना पत्रों की जाँच शीघ्र पूर्ण करने व समस्त पोर्टलों पर शत-प्रतिशन कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये।

उक्त मीटिंग के माध्यम से मीटिंग में उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को सिटीजन पोर्टल, आईसीजीएस, क्राई-मेक, उत्तराखण्ड पुलिस एप जीआईएस पोर्टल व समस्त IIF-1 IIF -10 तक समस्त फॉर्म भरे जाने था बीट बुक पर शत प्रतिशत कार्यवाही करने, डीसीआरबी के पोर्टल -जीप नेट, मिशन वात्सल्य, प्रतिबिम्ब ऐप, फार्म F (NDPS) साईबर के समस्त पोर्टल, संयोग पोर्टल तथा सर्विलांस के समस्त पोर्टल पर शत प्रतिशत कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त अपराध गोष्ठी में शिवराज सिंह राणा, क्षेत्राधिकारी चंपावत वंदना वर्मा क्षेत्राधिकारी टनकपुर, तनुजा वर्मा जेस्ठ अभियोजन अधिकारी चम्पावत राम प्रसाद निरीक्षक अभिसूचना इकाई, भगवत सिंह राणा, प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाइन, जीतेन्द्र सिंह गर्व्याल प्रभारी निरीक्षक डीसीआरबी, निरीक्षक दिवान सिंह जलाल, रीडर, हयात सिंह प्रभारी निरीक्षक यातायात, विजय सिंह अधिकारी, निरीक्षक दूरसंचार, उ0नि0 मनीष खत्री प्रभारी साइबर सैल, उ0नि0 सोनू सिंह प्रभारी एनटीएफ सहित समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष /एस0ओ0जी0/शाखा प्रभारी जनपद चंपावत तथा पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय, के पुलिस अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।

सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की सूची

1-हे0का0 67 ना0पु0 लाल सिंह नयाल (Best Employee of the month March2025)
2-हे0कानि0 32 ना0पु0 तपेन्द्र जोशी
3- हेड0कानि0 55 ना0पु0 ललित श्रीवास्तव
4-हे0का0 166 ना0पु0 महेन्द्र डंगवाल
5- कानि0 52 ना0पु0 कुलदीप सिंह
6- लीडिग एफएम नीरज राणा
7- फायरमैन 317 जसवीर सिंह
8- फायरमैन 506 राजेन्द्र जोशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *