चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा जनपद के समस्त फायर स्टेशनों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अग्निशमन उपकरणों की जांच एवं उनके संचालन के सम्बन्ध में जानकारी देने हेतु आदेशित किया गया है । उक्त क्रम में क्षेत्राधिकारी महोदय चम्पावत के पर्यवेक्षण में लीडिंग फायर मैन कुंदन सिंह बसेड़ा के नेतृत्व में लोहाघाट क्षेत्रान्तर्गत स्थित पेट्रोल पंपों का फायर रिस्क निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंपों में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों की गहनता से जांच की गई तथा उनकी कार्यशीलता परखी गई । साथ ही पेट्रोल पंप कर्मियों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के सही संचालन, आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई एवं आवश्यक सावधानियों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे किसी भी आकस्मिक घटना से प्रभावी रूप से निपटा जा सके ।
फायर स्टेशन लोहाघाट द्वारा पेट्रोल पंपों का फायर रिस्क निरीक्षण व अग्निशमन उपकरणों के संचालन की दी जानकारी |
















Leave a Reply