क्षेत्राधिकारी चंपावत द्वारा हिंगलादेवी संचार रिपीटर केन्द्र व निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल का किया निरीक्षण

चंपावत | पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के आदेशानुसार शिवराज सिंह राणा, क्षेत्राधिकारी चंपावत चम्पावत द्वारा पुलिस संचार रिपीटर केन्द्र हिंगलादेवी, चम्पावत का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान संचार व्यवस्था, उपकरणों की कार्यक्षमता एवं रख-रखाव का गहन अवलोकन करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में संचार व्यवस्था निर्बाध एवं प्रभावी बनी रहे । इसके अतिरिक्त हिंगलादेवी स्थित निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए नियत समय से पूर्व कार्य पूर्ण करने हेतु स्पष्ट निर्देश दिए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *