पुलिस अधीक्षक चम्पावत के आदेशानुसार शिवराज सिंह राणा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत द्वारा चौकी बाराकोट क्षेत्रांगत ग्राम ढटीगांव में आम जनमानस के बीच जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया |

चम्पावत | शिवराज सिंह राणा क्षेत्राधिकारी चंपावत द्वारा चौकी बाराकोट क्षेत्रांगत ग्राम ढटीगांव में आम जनमानस को जागरूक किया गया । आम जन मानस को मानव तस्करी, साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, हनी ट्रैप, साइबर अरेस्ट, इंटरनेट एवं मोबाइल के माध्यम से होने वाले अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई । साथ ही, साइबर अपराध की स्थिति में सहायता हेतु टोल-फ्री नंबर — 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 108 (चिकित्सा), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (बाल सहायता) — की जानकारी दी गई तथा आवश्यक होने पर इनका प्रयोग करने हेतु जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *