कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत एक अभियुक्त को किया 4.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के कोतवाली टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम द्वारा चेतन रावत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर के निर्देशन में इमली पड़ाव डिग्री कॉलेज के पास टनकपुर में सघन चैकिंग अभियान के दौरान अभियुक्त प्रभात जोशी पुत्र रामदत्त जोशी, निवासी छतार, कुलैठी, जनपद चम्पावत, उम्र 31 वर्ष को 4.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त सम्बन्ध में कोतवाली टनकपुर में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है ।

*अभियुक्त से बरामदगी का विवरण**
1- 4.85 ग्राम अवैध स्मैक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *