चंपावत | पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत के आदेशानुसार उपनिरीक्षक मनीष खत्री, प्रभारी साइबर सैल द्वारा साइबर फ्रॉड, साइबर अपराध, साइबर स्लेवरी नव-प्रवर्तित आपराधिक कानूनों, पोक्सो एक्ट, JJ Act के संबंध में उपनिरीक्षक अरविंद कुमार एवं अपर उपनिरीक्षक दीपक पाल द्वारा ह्यूमन ट्रैफिकिंग, एवं उनसे संबंधित व्यावहारिक प्रक्रियाओं के विषय में एसएसबी चंपावत परिसर में एसएसबी के जवानों द्वारा उपस्थित रहकर तथा बॉर्डर पोस्ट एवं अन्य पोस्टों में ड्यूटीरत एसएसबी कर्मचारियों द्वारा ऑनलाइन रूप से जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान उपनिरीक्षक मनीष खत्री प्रभारी साइबर सैल द्वारा साइबर फ्रॉड एवं साइबर अपराध, पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत बालकों के अधिकार, कानूनी दायित्वों एवं संवेदनशीलता के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही नए आपराधिक कानूनों में हुए महत्वपूर्ण परिवर्तनों, उनके व्यावहारिक प्रयोग एवं जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन तथा पर भी प्रकाश डाला गया।
उपनिरीक्षक अरविंद गुप्ता द्वारा मानव तस्करी के विभिन्न स्वरूपों, कार्य के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं व समाधान,पीड़ितों की पहचान, त्वरित कार्यवाही, अंतर-राज्यीय/अंतर-एजेंसी के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
अपर उपनिरीक्षक दीपक पाल द्वारा ह्यूमन ट्रैफिकिंग की सामान्य जानकारी एवं कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों से पुलिस व अर्धसैनिक बलों के मध्य समन्वय सुदृढ़ होने के साथ-साथ मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ित-केंद्रित न्याय प्रणाली को मजबूती मिलती है ।
















Leave a Reply