लोहाघाट नगर में वन-वे व्यवस्था के सफल क्रियान्वयन हेतु पुलिस की सराहनीय पहल, मीना बाजार में पुलिस कार्यवाही का दिखा सकारात्मक असर |

चम्पावत | उ0नि0 हेमन्त कठायत द्वारा सरकारी वाहन में लगे लाउड स्पीकर के माध्यम से लोहाघाट नगर में लागू वन-वे यातायात व्यवस्था के पालन हेतु व्यापक रूप से अनाउंसमेंट किया गया । इस अवसर पर आमजन से यातायात नियमों का सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ पालन करने, वन-वे व्यवस्था का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने तथा सुरक्षित व सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *