चंपावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को वरिष्ठ नागरिकों के विरुद्ध घटित अपराधों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही कर अभियोगों का शीघ्र अनावरण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के अनुपालन में वादिनी नेहा पाण्डेय पुत्री विजय कुमार पाण्डेय, निवासी कालसन मंदिर के पास नायकगोठ, कोतवाली टनकपुर, जनपद चम्पावत द्वारा थाना हाजा पर तहरीरी सूचना दी गई कि समय करीब 12:30 बजे, अज्ञात अभियुक्त द्वारा उनके पिता विजय कुमार पाण्डेय से झपट्टा मारकर पर्स छीन लिया गया, जिसमें ₹2000/- नगद, आधार कार्ड एवं वोटर आईडी कार्ड रखे थे तथा अभियुक्त मौके से फरार हो गया।
उक्त तहरीर के आधार पर कोतवाली टनकपुर में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण के सफल अनावरण हेतु वन्दना वर्मा, क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण में एवं चेतन सिंह रावत, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई । गठित पुलिस टीम द्वारा वादी को साथ लेकर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन मॉनिटरिंग, सुरागरसी-पतारसी एवं मुखबिर खास की सूचना के आधार पर रोडवेज बस स्टैंड टनकपुर के पास सैनिक विश्राम गृह के अंदर खाली मैदान से अभियुक्त को छीने गए पर्स एवं धनराशि के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी अभियोग पंजीकृत होने के 08 घंटे के भीतर सुनिश्चित की गई। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
सागर सोराड़ी, पुत्र नारायण सोराड़ी
निवासी लिन्ठूड़ा, कोतवाली पिथौरागढ़जनपद पिथौरागढ़ उम्र लगभग 24 वर्ष
अभियुक्त से बरामदगी
* एक अदद काले रंग का पर्स
* एक अदद आधार कार्ड
* ₹1850/- नगद
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 194/2023 धारा 324 भादवि, थाना कोतवाली पिथौरागढ़
2. मु0अ0सं0 269/2023 धारा 392, 411 भादवि, थाना कोतवाली पिथौरागढ़
3. मु0अ0सं0 292/2023 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम, थाना कोतवाली पिथौरागढ़
4. मु0अ0सं0 145/2024 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट, थाना कोतवाली पिथौरागढ़
5. मु0अ0सं0 197/2024 धारा 304(2), 317(2) बीएनएस, थाना कोतवाली पिथौरागढ़
6. मु0अ0सं0 132/2025 धारा 309(6), 317(2) बीएनएस, थाना कोतवाली पिथौरागढ़
7. मु0अ0सं0 01/2026 धारा 304, 317(2) बीएनएस, थाना कोतवाली टनकपुर
















Leave a Reply