चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में क्षेत्राधिकारी चम्पावत के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष रीठा साहीब के नेतृत्व में रीठा साहीब पुलिस टीम द्वारा पुराना थाना बेरियर के पास की जा रही चेकिंग के दौरान वाहन बोलेरो न0 UK 05 TA 2105 से परिवहन कर रहे अभियुक्त भगवान सिंह पुत्र गुमान सिंह निवासी मंगल लेके थाना पाटी, जिला चंपावत उम्र 24 वर्ष के कब्जे से 28 पाउच व 01 बोतल कुल करीब 10 लीटर कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना रीठा साहीब में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
थाना रीठा साहीब द्वारा 28 पाउच व 01 बोतल कुल 10 लीटर ka कच्ची अवैध शराब के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार |
















Leave a Reply