नववर्ष की पूर्व संध्या पर जनपद भर में सघन चेकिंग अभियान |

चंपावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा नववर्ष की पूर्व संध्या के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना/चौकियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चेकिंग अभियान हेतु आदेशित किया गया है | क्त क्रम में समस्त थाना/चौकियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों, सार्वजनिक स्थलों, बस स्टेशनों, रेलवे स्टेशन, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है । यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों, नशे में वाहन चलाने वालों तथा शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

🔹 चेकिंग के दौरान आमजन को नववर्ष के अवसर पर शांति, सौहार्द एवं सुरक्षा बनाए रखने हेतु जागरूक किया जा रहा है।
🔹 कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क, सजग एवं मुस्तैद है।

जनपद पुलिस द्वारा समस्त नागरिकों से अपील की जाती है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

चंपावत पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *