चम्पावत | पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के आदेशानुसार वंदना वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर द्वारा कोतवाली टनकपुर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम उपनिरीक्षक जितेन्द्र बिष्ट के नेतृत्व में सलामी गार्द का निरीक्षण किया गया तथा उपस्थित कर्मचारियों को शस्त्रों को खोलने व जोड़ने का अभ्यास कराया गया । इसके उपरांत द्वारा कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, आपदा उपकरण, दंगा नियंत्रण उपकरण, शस्त्र/टियर गैस, CCTNS, लावारिस माल/वाहन, मैस, बैरक एवं आवासीय परिसर का निरीक्षण किया गया। साथ ही समस्त अभिलेखों की गहनता से जांच की गई, जो अद्यावधिक एवं सुव्यवस्थित पाए गए । निरीक्षण के दौरान उपस्थित समस्त कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया, जिसमें उनकी समस्याओं के विषय में जानकारी प्राप्त की गई । कर्मचारियों द्वारा बताई गई समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए ।
निम्न निर्देश दिए गए—
📌आपदा उपकरणों को कार्यशील व तैयारी की अवस्था में रखें
📌CCTNS प्रोजेक्ट को नियमित रूप से अद्यावधिक करें
📌शस्त्रों एवं थाना परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करें
📌सप्ताह में एक बार सभी अधिकारियों/कर्मचारियों का शस्त्राभ्यास कराएं
📌लावारिस माल/वाहनों का शीघ्र निस्तारण कराएं
📌समस्त कर्मचारियों को साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के संबंध में जागरूक करें
समस्त कर्मचारियों को अनुशासन में रहकर अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।
















Leave a Reply