पदोन्नति पर SP का अभिनंदन, उज्जवल भविष्य की कामना |

चम्पावत | अपर उप निरीक्षक से उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए सभी अधिकारीयों को अजय गणपति एसपी चंपावत एवं शिवराज सिंह राणा क्षेत्राधिकार चंपावत द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं । एसपी द्वारा पदोन्नत सभी अधिकारीयों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट सेवा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा भविष्य में भी पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ जनसेवा करने हेतु प्रेरित किया । जनपद चंपावत में नियुक्त दिनेश चन्द्र उपाध्याय लक्ष्मण सिंह कुशल सिंह नगरकोटी बुद्धि बल्लभ पाण्डे द्वारा अपर उप निरीक्षक के पद से उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त की गई ।

चंपावत पुलिस परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *