क्षेत्राधिकार चम्पावत द्वारा थाना पाटी व चौकी देवीधुरा का किया आकस्मिक निरीक्षण, विवेचकों का लिया आदेश कक्ष दिये दिशा निर्देश |

चंपावत | क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा द्वारा थाना पाटी व चौकी देवीधुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी/ कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनसे उनकी निजी, पारिवारिक तथा विभाग स्तरीय समस्याओं के बारे में पूछा गया। उनके द्वारा बतायी गयी समस्याओ का मौक़े पर ही समाधान किया गया तथा कार्यालय अभिलेखों, मैस, बैरक, आपदा उपकरण आदि का निरीक्षण किया गया । समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को आपदा उपकरणों को सही तरीके से रखने, कार्यालय/भोजनालय परिसर की साफ सफ़ाई रखने, नियमित रूप से शस्त्राभ्यास कराए जाने, लावारिश मालों/वाहनों का निस्तारण कराए जाने, साथ ही साइबर क्राइम टोल फ्री नंबर 1930, पोस्को, नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में नागरिकों को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया । थाना पाटी में नियुक्त समस्त विवेचकों का पेंडिंग विवेचना, लंबित प्रार्थना पत्र, पंचायतनामा, सम्मन वारंट, नोटिसों, आई टी एक्ट, ई बिटबुक, ई सम्मन, नेटग्रीड,आदि के संबंध में आदेश कक्ष लेकर विवेचनाओं को अनावश्यक रूप से लंबित न रखने हेतु शीघ्र गुण दोष के आधार पर विधिक निस्तारण करने लंबित सम्मन वारंट नोटिसों कि शत प्रतिशत तामिल करने आदि के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश दिए गएको ।

थाना पाटी में निर्माणाधीन थाने का भी निरीक्षण किया तथा कार्यदायी संस्था को नियत समय से पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया गया । तत्पश्चात क्षेत्राधिकारी द्वारा थाना पाटी में चौपाल लगाकर क्षेत्र के स्थानीय लोगों, गणमान्य व्यक्तियों, ग्राम प्रधानो, सीएलजी मेंबर तथा ग्राम प्रहरी को जागरूकता अभियान के अंतर्गत जागरुक किया गया | चौपाल के दौरान मानव तस्करी, साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, हनी ट्रैप, साइबर अरेस्ट, इंटरनेट एवं मोबाइल के माध्यम से होने वाले अपराधों के संबंध में विस्तृत jaankariiyan प्रदान की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *