चंपावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को आगामी क्रिसमस त्यौहार एवं नववर्ष पर जन सुरक्षा हेतु शान्ति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सघन चैकिंग अभियान संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा अपने- अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत होटल, ढाबा, धर्मशाला, बसस्टेशन, रेलवेस्टेशन एवं भीड़ – भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है ।
चैकिंग के दौरान
– होटल, ढाबों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग की गई
– होटल एवं ढाबों में ठहरे यात्रियों का सत्यापन किया गया
– अभिलेखों की जांच की गई
– संचालकों को कानून का पालन करने एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए
चेकिंग अभियान का उद्देश्य:
– शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना
– संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना
– यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना
















Leave a Reply