मैकस्टॉन स्कूल बनबसा में आयोजित ऑपन सोलो डांस कॉम्पटीशन में 10 वर्षीय बालिका ने बढ़ाया चम्पावत पुलिस परिवार का गौरव |

चम्पावत | मैकस्टॉन स्कूल बनबसा में आयोजित ऑपन सोलो डांस कॉम्पटीशन में अनन्या भाटिया पुत्री श्री कुलदीप सिंह भाटिया (आरक्षी चालक) उम्र 10 वर्ष द्वारा under 14 catageryमें प्रतिभाग किया गया । अनन्या भाटिया द्वारा प्रतियोगिता में योगा डांस/डांसयोगा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रहते हुए विजेता ट्रॉफी, 5000रू0, प्रशस्ती पत्र अपने नाम किया। अनन्या के प्रदर्शन को सभी दर्शकों, प्रतिभागियों, निर्णायकों द्वारा सराहा गया। अनन्या द्वारा अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के माध्यम से सभी को योग को अपने रोजाना जीवन में अपनाने और फिटनेस पर ध्यान देने हेतु प्रेरित किया गया | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत ने कहां कि चम्पावत पुलिस परिवार अनन्या भाटिया की इस उपलब्धी पर गर्व मेहसूस कर रहा है। पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत द्वारा अनन्या तथा आरक्षी चालक कुलदीप भाटिया को उनके उज्जवल भविष्य हेतु पुलिस परिवार की ओर से ढेरों शुभकामनाए भी प्रेषित की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *