AHTU पुलिस टीम तथा थाना पाटी पुलिस टीम द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में चलाया गया जन-जागरूकता अभियान |

चंपावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत के निर्देशन में जनपद में वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव, महिला एवं बाल सम्बन्धी अपराधों तथा नवीन कानूनों के प्रति जन-जागरूकता अभियान निरंतर संचालित किए जा रहे हैं । उक्त के क्रम में प्रभारी निरीक्षक एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट, शारदा बैराज बनबसा द्वारा भारत नेपाल सीमा भैंसाभोज दुधारी चंदनी क्षेत्र पर तथा थानाध्यक्ष पाटी के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा डूंगराकोट में ग्रामीणों को एकत्र कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी देकर जन-जागरूकता की गई । अभियान के दौरान साइबर अरेस्ट, डिजिटल अरेस्ट, हनी ट्रैप, ऑनलाइन ठगी सहित विभिन्न साइबर अपराधों की जानकारी दी गई तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में अवगत कराया गया । इसके अतिरिक्त उत्तराखंड पुलिस ऐप गौरा शक्ति ऐप, बाल श्रम, बल भिक्षावृत्ति, मानव तस्करी, नशे के दुष्परिणामों, महिला एवं बाल उत्पीड़न से संबंधित जानकारी देकर सहायता हेतु 1090, 1098 एवं 112 टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी गई । साथ ही यातायात नियमों का पालन करने हेतु भी आमजन को जागरूक किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *