शिवराज सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर द्वारा किया गया फायर स्टेशन टनकपुर का आकस्मिक निरीक्षण दिये गये निर्देश |

चंपावत | क्षेत्राधिकारी महोदय शिवराज सिंह राणा द्वारा फायर स्टेशन टनकपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया व उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया किसी भी अधिकारी/कर्मचारी  द्वारा कोई समस्य़ा का होना नहीं  बताया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों, मैस, बैरक, आवास परिसर, आपदा उपकरणों आदि का निरीक्षण किया गया । व फायर स्टेशन टनकपुर परिसर में फायर सर्विस, एस डी आर एफ, कर्मचारी गणों को पिटी एवं योगाभ्यास कराया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *