क्षेत्राधिकार चंपावत द्वारा चलाया जन-जागरूकता अभियान |

चंपावत | पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत के आदेशानुसार शिवराज सिंह राणा क्षेत्राधिकारी चंपावत द्वारा बाराकोट ग्राउंड में खेलकूद की तैयारी कर रहे बच्चों तथा बाराकोट बाजार में आम जनमानस को जागरूक किया गया ।

📌नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया।
📌साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल/लिंक से बचाव के उपायों के संबंध में जागरूक किया गया।
📌साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930/1933 पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।
📌नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट/सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग के बारे में बताया गया।
📌नवीन कानूनों से संबंधित आवश्यक जानकारियाँ साझा की गईं।
📌उत्तराखंड पुलिस ऐप के उपयोग, लाभ एवं आपात स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, खेलों को बढ़ावा देने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *