चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत लगातार सघन चेकिंग अभियान संचालित चलाये जाने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है । उक्त के क्रम में क्षेत्राधिकारी चम्पावत/ टनकपुर के नेतृत्व में समस्त थाना/ चौकी, द्वारा अपने –अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया ।
अभियान के मुख्य बिंदु
📌संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहनता से जांच
📌सभी एंट्री/एग्ज़िट प्वॉइंट्स पर कड़ी निगरानी
📌बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, बाजार व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्कता
📌अवांछित गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई
उद्देश्य- शान्ति-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों की रोकथाम, सुरक्षित यातायात एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना । चम्पावत पुलिस सदैव आपकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
अपील- किसी भी संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/गतिविधि की सूचना तुरंत दें—आपातकालीन नम्बर- 112, पुलिस कन्ट्रोल रुम नम्बर 9411112984 या नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें ।
















Leave a Reply