डाइट लोहाघाट में प्रशिक्षणरत अध्यापक/अध्यापिकाओं को यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा की दी गई विस्तृत जानकारी |

चम्पावत | पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के आदेशानुसारको प्रभारी निरीक्षक यातायात हयात सिंह द्वारा डाइट लोहाघाट में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को यातायात नियमों के पालन तथा सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरुक किया गया । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रशिक्षुओं को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव, सुरक्षित यातायात व्यवहार, दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता करने पर मिलने वाले कानूनी संरक्षण एवं प्रोत्साहन के विषय में भी जागरूक किया गया। साथ ही ट्रैफिक आई ऐप के बारे मे सरल रूप से समझाया गया । इस अवसर पर अध्यापक/अध्यापिकाओं से अपेक्षा की गई कि वे विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति निरंतर जागरूक करें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *