AHTU पुलिस टीम द्वारा आम जनमानस के बीच चलाया जनजागरुकता अभियान |

चम्पावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा नशे मुक्त, साईबर,डिजिटल अरेस्ट, उत्तराखण्ड पुलिस एप,महिला सम्बन्धी अपराध, यातायात नियम, रोड सेफ्टी, गोरा शक्ति ऐप,नए कानूनों के संबंध में जन जागरूकता अभियान संचालित किए जाने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त क्रम में प्रभारी निरीक्षक एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट शारदा बैराज बनबसा द्वारा जनपद चंपावत एवं उधम सिंह नगर के मध्य सीमा क्षेत्र सोनिया नाला देवीपुरा मैं नहर पटरी से आवागमन करने वाले व्यक्तियों को एकत्र कर विभिन्न विषयों में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जन जागरूक किया गया ।

साइबर अरेस्ट, डिजिटल अरेस्ट, हनी ट्रैप, ऑनलाइन ठगी, मोबाइल के माध्यम से किए जाने वाले विभिन्न अपराधों की विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जनमानस को जागरूक किया गया एवं साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने हेतु टोल फ्री नंबर 1930 की जानकारी दी गई,और सतर्क रहने हेतु हिदायत दी गई।

✨ बाल श्रम, बल भिक्षावृत्ति एवं मानव तस्करी से संबंधित विभिन्न प्रकार के अपराधों की जानकारी देकर जनमानस को जागरूक किया गया।
✨ नशे के दुशपरिणाम से अवगत कराकर नशे से दूर रहने का आग्रह किया गया।
✨ घरेलू हिंसा महिला एवं बाल उत्पीड़न की जानकारी देकर जनमानस को टोल फ्री नंबर 1090, 1098, 112, की जानकारी दी गई।
✨ जनमानस से अनुरोध किया गया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को मोटर वाहन अधिनियम की जानकारी देकर बिना हेलमेट दो पहिया वाहन न चलने हेतु कहा गया।
✨ यातायात के नियमों की जानकारी देकर ,सड़क पर चलते समय यातायात के नियमों का पालन करने हेतु कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *