चम्पावत | पुलिस अधीक्षक चम्पावत के आदेशानुसार वंदना वर्मा, क्षेत्राधिकार टनकपुर द्वारा थाना बनबसा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम अ0उ0नि0 साबिया अंसारी के नेतृत्व में सलामी गार्ड का निरीक्षण किया गया, तत्पश्चात उपस्थित समस्त कर्मचारियों को शस्त्र खोलने-जोड़ने का अभ्यास कराया गया । इसके उपरांत थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, आपदा उपकरण, दंगा नियंत्रण उपकरण, शस्त्र/टियर गैस, सीसीटीएनएस, लावारिस माल/वाहन, मैस, बैरक एवं आवासीय परिसर का निरीक्षण किया गया । साथ ही समस्त अभिलेखों की गहनता से जांच की गई, जो अद्यावधिक एवं सुव्यवस्थित पाए गए । निरीक्षण के दौरान उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा उनके समाधान हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए ।
दिये गये दिशा-निर्देश |
📌आपदा उपकरणों को सदैव सक्रिय व तैयार अवस्था में रखने हेतु,
📌सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट को नियमित रूप से अद्यावधिक करने हेतु
📌थाना परिसर एवं शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने हेतु,
📌सप्ताह में कम से कम एक बार शस्त्राभ्यास कराए जाने हेतु,
📌लावारिस माल/वाहनों का शीघ्र निस्तारण कराए जाने हेतु
















Leave a Reply