चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव व महिला सम्बन्धी अपराधों के विरुद्ध तथा प्रचलित नवीन कानूनों (BNS,BNSS,BSA) के सम्बन्ध में निरंतर जन जागरूकता अभियान संचालित किए जाने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी/शाखाओं को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में थाना रीठा साहिब पुलिस टीम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज मीनार छात्र एवं छात्राओं के एक दल को रीठा साहिब थाने का भ्रमण कराते हुए थाना अभिलेखों के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही वर्तमान में संचालित विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों के बारे जानकारी दी गई ।
छात्र–छात्राओं को नये कानून,साइबर अपराध, नशा मुक्ति, उत्तराखण्ड पुलिस ऐप, यातायात नियमों, तथा महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के संबंध में विस्तृत रूप से जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त आपातकालीन व सहायता से जुड़े टोल फ्री नंबर 108, 112, 1930 एवं 1090 के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई।
इस का उद्देश्य छात्र–छात्राओं में कानूनी जागरूकता, सुरक्षा के प्रति सजगता एवं पुलिस कार्यप्रणाली की समझ विकसित करना रहा।
















Leave a Reply