जनपद चम्पावत पुलिस की प्रभावी कार्यवाही जारी कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चंपावत में वारंटी अभियुक्तगण के विरूद कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में न्यायालय से जारी एन0बी0डब्लू0 वारण्टों का शत प्रतिशत निस्तारण करते हुए सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्तगण के विरूद्ध अभियान चलाकर कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागरसी पतारसी करते वारण्टी अभियुक्त उस्मान पुत्र मौ0 करीम निवासी वार्ड नं0- 02 उमरूखुर्द इस्लाम नगर खटीमा जनपद ऊधम सिंह नगर उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश करवाया जा रहा है। अभियान निरन्तर जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *