पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/AHTU पुलिस टीम को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत होटलों/ढाबों को चेकिंग हेतु आदेशित किया गया है।

चम्पावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/AHTU पुलिस टीम को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत होटलों/ढाबों को चेकिंग हेतु आदेशित किया गया है । उक्त क्रम मे एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट पुलिस टीम द्वारा बनबसा–टनकपुर क्षेत्र व चौकी बाराकोट पुलिस टीम द्वारा मरोड़ाखान में स्थित होटलों/ढाबों की औचक चेकिंग किया गया । चेकिंग के दौरान आगंतुक रजिस्टर ,सीसीटीवी कैमरा , होटल में काम कर रहे कर्मचारी गणो का सत्यापन चेक किया गया व अनैतिक व्यापार एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। होटलों में ठहरे व्यक्तियों का सत्यापन तथा पहचान पत्रों की जांच की गई। संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए आवश्यक पूछताछ भी की गई । पुलिस द्वारा होटल संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने यहां ठहरने वाले सभी व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से पहचान सत्यापन करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *