फायर सर्विस चम्पावत टनकपुर द्वारा विशेष अग्नि सुरक्षा निरीक्षण अभियान |

चंपावत | पुलिस महानिरीक्षक, अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तराखंड के आदेशों तथा अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशों के अनुपालन में फायर स्टेशन टनकपुर टीम द्वारा धर्मशाला, होटल,वेडिंग प्वाइंट,रेस्टोरेंट, व अन्य प्रतिष्ठानों व फायर स्टेशन चंपावत टीम द्वारा चंपावत क्षेत्र के होटलो का विशेष अग्नि सुरक्षा निरीक्षण अभियान संचालित किया गया ।

*अभियान के दौरान की गई महत्वपूर्ण कार्यवाही
📌अग्नि सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक निर्देश निर्गत
📌अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता का सूक्ष्म परीक्षण
📌आपातकालीन निकास मार्गों की स्थिति का सत्यापन
📌112 आपात सेवा के त्वरित उपयोग पर विस्तृत जागरूकता
📌व्यापारियों एवं आम जनता को फायर सेफ्टी प्रोटोकॉल की जानकारी प्रदान की गई
📌अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं जन-सुरक्षा प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *