नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालक को किया गिरफ्तार, वाहन सीज |

चंपावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चंपावत द्वारा नशे में वाहन चलाने वाले व्यक्तियों/यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाकर नियमतः आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना/चौकियों प्रभारी को आदेशित किया गया है | उक्त क्रम में चौकी बाराकोट थाना लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा गलचौरा लोहाघाट के पास सघन वाहन चैकिंग की जा रही थी। वाहन चैकिंग के दौरान वाहन संख्या RJ 18CD 5448 का वाहन चालक संदीप कुमार पुत्र बृजलाल निवासी झुंझुनू राजस्थान शराब के नशे में वाहन चलाता हुआ मिला, चैकिंग टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए वाहन संख्या RJ 18CD 5448 को सीज कर वाहन चालक संदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया। नशे में वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है चम्पावत पुलिस ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त एवं निरंतर कार्यवाही करती रहेगी । अपील- नशे में वाहन चलाना न सिर्फ कानूनन अपराध है बल्की यह स्वयं व दूसरों की जान को खतरे में डालता है चम्पावत पुलिस समस्त नागरिकों से अपील करती है कि नशा करके वाहन न चालाये यातायात नियमों का पालन करें, और सुरक्षित यातायात में संहयोग करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *