चंपावत पुलिस फिटनेस है फोर्स की असली ताकत |

चंपावत |  फिट उत्तराखण्ड अभियान के अंतर्गत पुलिस लाइन चम्पावत में साप्ताहिक पी.टी. परेड का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य पुलिस जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाए रखना तथा बल में अनुशासन को और मजबूत करना रहा । शिवराज सिंह राणा क्षेत्राधिकारी चम्पावत द्वारा पुलिस कर्मियों को दैनिक व्यस्तताओं के बीच भी स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने हेतु योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया ।

अभ्यास के दौरान

योग व प्राणायाम की सही तकनीकें,उनके दैनिक जीवन में लाभ,और तनाव मुक्त रहने के सरल उपाय बताए गए । साथ ही सभी पुलिस कर्मियों को प्रतिदिन थोड़ा समय निकालकर योग व प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करने हेतु प्रेरित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *