पुलिस अधीक्षक चम्पावत ने सीएलजी सदस्यों की शिकायतों/फिडबैक पर संज्ञान लेते हुए टनकपुर बनबसा में नशे के विरुद्ध प्रभावी अभियान हेतु स्पेशल टीम(QRT) का किया गठन |

चंपावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा सीएलजी सदस्यों के साथ टनकपुर में गोष्ठी की गयी थी। गोष्ठी के दौरान सीएलजी सदस्यों से मिले फीडबैक, सुझाव व शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रभावी कार्यवाही हेतु एक स्पेशल टीम (QRT) का गठन किया गया है।

1- उक्त स्पेशल टीम(QRT)क्षेत्राधिकारी टनकपुर के साथ रिर्जव रहते हुए उनके नेतृत्व में कार्य करेगी।
2- क्षेत्राधिकारी टनकपुर को नशे के विरूद्ध शिकायत प्राप्त होने पर या अन्य गोपनीय जानकारी प्राप्त होने पर उक्त उक्त स्पेशल टीम(QRT) क्षेत्राधिकारी टनकपुर/नामित पुलिस अधिकारी के साथ संदिग्ध स्थान में दबिश/चैकिंग करेगी।
3- उक्त स्पेशल टीम(QRT)द्वारा टनकपुर, बनबसा में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिनांक 11/12/2025 से एक माह का विशेष अभियान चालाया जायेगा।
4- उक्त स्पेशल टीम(QRT) द्वारा टनकपुर बनबसा क्षेत्र में नशेड़ी, शराबी, हुड़दंगीयों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जायेगा।
5-उक्त स्पेशल टीम(QRT) संदिग्ध स्थानों में दबिश देगी / छापेमारी करेगी तथा अराजक तत्वों (नशेड़ी, शराबी, हुड़दंगीयों) के विरुद्ध नियमानुसार पुलिस एक्ट में चालान तथा अन्य वैधानिक कार्यवाही करेगी।
6- उक्त स्पेशल टीम(QRT) रूटीन कार्य/सूचना संकलन/अन्य दैनिक कार्य नहीं करेगी, अपितु नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु विशेष छापामारी अभियान चलायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *