चम्पावत | जनपद चम्पावत में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी चम्पावत और उपजिलाधिकारी (SDM) महोदय, चम्पावत द्वारा संयुक्त रूप से नगर क्षेत्र में स्थित लाइसेंसी गन हाउस का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित बिंदुओं पर गहन जाँच की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए:
स्टॉक का सत्यापन: गन हाउस में रखे गए हथियारों और कारतूसों के भौतिक स्टॉक का मिलान लाइसेंस धारकों की स्टॉक पंजिका (Register) से किया गया। सभी स्टॉक सही पाए गए।
सुरक्षा व्यवस्था: शस्त्र भंडारों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, और स्ट्रांग रूम की स्थिति का जायजा लिया गया । अभिलेखों का रख-रखाव: लाइसेंस धारकों को निर्देश दिए गए कि वे बिक्री, मरम्मत और जमा किए गए हथियारों से संबंधित सभी अभिलेखों को अद्यतन (update) रखें और नियमित रूप से पुलिस/प्रशासन को रिपोर्ट करें ।
















Leave a Reply