चंपावत | अजय गणपति – पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत स्कूलों में छात्र/छात्रोंओ व आम जनमानस को, अग्नि सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, रोड सेफ्टी, आपदा सम्बन्धित ,गोरा शक्ति ऐप,नशा मुक्त, उत्तराखंड पुलिस ऐप की जानकारी दिये जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्षों / चौकी / फायर स्टेशन प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त क्रम मे प्रभारी निरीक्षक एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट पुलिस टीम द्वारा भारत–नेपाल सीमा के हॉटस्पॉट दो धारा चांदनी में स्थानीय नागरिकों को जागरूक किया गया ।
साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, हनी ट्रैप आदि से बचाव हेतु विस्तृत जानकारी दी गई।
सीमा क्षेत्र की जनता से संभावित अपराधों की रोकथाम में पुलिस की सहायता करने तथा किसी सूचना पर तुरंत 112 या नजदीकी थाने को सूचित करने की अपील की गई।
जनहित में जारी टोल-फ़्री नंबर 1090, 1098, 112, 108, 1930 की जानकारी दी गई।
मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह व भिक्षावृत्ति से संबंधित कानूनों एवं रोकथाम उत्तराखंड पुलिस एप, के बारे में विस्तृत जानकारी देकर लोगों को सचेत किया गया।
















Leave a Reply