सुरक्षा अलर्ट: चम्पावत पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी |

चम्पावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा थानों द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत लगातार सघन चेकिंग अभियान संचालित चलाये जाने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है । उक्त के क्रम में शिवराज सिंह राणा क्षेत्राधिकारी , चम्पावत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कोतवाली चम्पावत क्षेत्रान्तर्गत, वंदना वर्मा, क्षेत्राधिकारी टनकपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कोतवाली टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत तथा प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष थाना बनबसा, तामली, लोहाघाट, पंचेश्वर, रीठासाहिब, पाटी द्वारा अपने –अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत आदेशानुसार सघन चेकिंग अभियान चलाया गया ।

अभियान के अंतर्गत पुलिस टीमों द्वारा—
सभी एंट्री एवं एग्ज़िट प्वॉइंट्स, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, पार्किंग क्षेत्रों,बाज़ारों, एवं अन्य भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर तत्काल नियंत्रण किया जा सके।

उद्देश्य- यह अभियान जनपद में शान्ति सुरक्षा व कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने,अपराधों की रोकथाम तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, सुगम व सुरक्षित यातायात हेतु लगातार चलाया जा रहा है। जनपद चम्पावत पुलिस सदैव आपकी सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है । अपील – चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि,वस्तु,व्यक्ति की सूचना तत्काल आपातकालीन नम्बर- 112, पुलिस कन्ट्रोल रुम नम्बर 9411112984 या नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *