चंपावत | पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा जनपद के समस्त थाना / चौकी प्रभारियों को अपने – अपने थाना क्षेत्रांतर्गत नियुक्त ग्राम प्रहरियों को समय-समय पर ब्रीफ किए जाने के निर्देश दिए गए हैं । उक्त क्रम में चौकी प्रभारी बाराकोट द्वारा चौकी क्षेत्र के ग्रामों में नियुक्त ग्राम प्रहरियों की गोष्ठी आयोजित की गयी। सभी ग्राम प्रहरियों से उनके गांव के संबंध में अध्याविधिक जानकारी/सूचना प्राप्त की गयी। उपस्थित सभी ग्राम प्रहरियों को ग्राम क्षेत्र में महत्वपूर्ण सूचनाओं के प्रति संवेदनशील, सक्रिय एवं सतर्क रहने तथा गांव में किसी प्रकार की घटना होने पर तत्काल थाने को सूचित करने हेतु निर्देश दिए गए । इसके अतिरिक्त चौकी प्रभारी द्वारा ग्राम प्रहरियों से अपना आचरण अच्छा रखते हुए गांव में अपनी अच्छी छवि बनाने व नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने हेतु कहा गया । ग्राम प्रहरियों को उनके कर्तव्यों की जानकारी प्रदान कर सक्रिय रहते हुए गांव की अवैध गतिविधियों / मादक पदार्थों का व्यापार करने वाले व्यक्तियों, परस्पर प्रचलित विवाद, आपराधिक घटनाओं की तत्काल पुलिस सूचना व संदिग्ध व्यक्ति फेरी वालों के सत्यापन, ग्रामवासियों को किसी भी बाहरी व्यक्ति को किरायेदार रखने से पूर्व उसका पुलिस सत्यापन कराने के लिए जागरूक / प्रेरित करने हेतु निर्देशित किया गया ।
।। मित्रता, सेवा, सुरक्षा।।
















Leave a Reply