AHTU पुलिस टीम द्वारा नवयुवकों के बीच चलाया जागरुकता अभियान |

चम्पावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा नशे मुक्त, साईबर,डिजिटल अरेस्ट, उत्तराखण्ड पुलिस एप,महिला सम्बन्धी अपराध, यातायात नियम, रोड सेफ्टी, गोरा शक्ति ऐप,नए कानूनों के संबंध में जन जागरूकता अभियान संचालित किए जाने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उपरोक्त क्रम में AHTU पुलिस टीम द्वारा शारदा बैराज बनबसा मे नवयुवकों को मानव तस्करी, यातायात के नियम, रोड सेफ्टी, नशा मुक्ति, साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, उत्तराखण्ड पुलिस एप, नए कानूनों के संदर्भ में जागरूक किया गया । पुलिस टीम द्वारा मानव तस्करी, यातायात नियम, साइबर अपराध ,नशे के दुष्परिणामों, नशा मुक्ति व, रोड सेफ्टी, गोरा शक्ति ऐप, उत्तराखण्ड पुलिस एप व वर्तमान में प्रचलित क़ानूनी प्रावधानो से अवगत कराते हुए , “नशा मुक्ति, में पुलिस व समाज की आपसी सहभागिता और उत्तरदायित्व” से अवगत कराते हुए अपने आस-पास मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने व महिला अपराध में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई व पीड़ित लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने हेतु भारत सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नम्बर- 1930/112/1090/1098 व अन्य आपातकालीन नंबर के बारे में जानकारी दी गई |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *