चंपावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा अपने – अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत सीनियर सिटीजन व सीमावर्ती गाँवों में निवास करने वाले लोगों की समस्याओं को सुनने व उनका उचित निस्तारण किये जाने तथा उन्हें नये कानूनों की जानकारी दिये जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्षों / चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उपरोक्त क्रम में कोतवाली चम्पावत पुलिस टीम द्वारा ग्राम भरैवा व कनल तथा थाना तामली पुलिस टीम द्वारा ग्राम तरकुली में जाकर वरिष्ठ नागरिकों/एकल नागरिकों से मुलाकात कर उनकी निजी, पारिवारिक, स्वास्थ्य सम्बन्धी, पुलिस विभाग या अन्य सरकारी विभागों से सम्बन्धित समस्याओं के बारे जानकारी कर भारत में लागू नये कानूनों, साइबर अपराध के सम्बन्ध में भी जानकारी देकर जागरुक किया गया । सभी वरिष्ठ/ एकल नागरिकों को उनकी सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस सहायता नं0 112, 1930 न साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी गई व अन्य आपातकालीन नंबर की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर दिये गये नम्बरों पर सूचना देने हेतु बताया गया तथा हर सम्भव मदद प्रदान करने का आश्वासन दिया गया |
कोतवाली चम्पावत व थाना तामली पुलिस टीम द्वारा सीनियर सिटीजन/ एकल नागरिकों से मुलाकात कर जानी गई समस्याएं व हाल-चाल |
















Leave a Reply