पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों /निरीक्षक अभिसूचना इकाई के साथ VC के माध्यम से की गयी मीटिंग, दिये गये आवश्य दिशा-निर्देश |

चंपावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/निरीक्षक अभिसूचना इकाई के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से मीटिंग आयोजित की गयी। मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में शान्ति सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था/साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु निम्न महत्त्वपूर्ण निर्देश दिए गए—

📌पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश-निर्देशों का अनुपालन करते हुए चलाये जा रहे अभियानों में विशेष रूचि लेते हुए आदेशानुसार कार्यवाही करेंगें।

📌वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गिरफ्तारी टीम का गठन करते हुए प्रभावी कार्यवाही करेगें

📌गम्भीर अपराधों से सम्बन्धित अभियुक्तगणों की सम्पत्ती अधिग्रहण की कार्यवाही नियमानुसार करेगें।

📌IIF-9 फॉर्म में अनआईडेन्टिफाईड व्यक्तियों का विवरण व अन्य विवरण फीड करेगें।

📌अज्ञात शवों का पंचायतनामा मुर्तिव करने वाला जाँच अधिकारी IIF-10 फॉर्म में अज्ञात शव सम्बन्धी विवरण स्वयं अंकित करायेगें।

📌समस्त थाना प्रभारी अपने अधिनस्त कार्मिकों के साथ मीटिंग करते हुए कार्मिकों को ई-बीट बुक के विषय में जानकारी देते हुए ई-बीट बुक में आवश्यक विवरण फीड करायेगें।

📌प्रथम सूचना रिपोर्ट के निस्तारण प्रतिशत को बढायेगें तथा विवेचनाओं का समयक विधिक निस्तारण करेगें।

📌थाना क्षेत्र में निवासरत सीनियर सीटिजनों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए साइबर हैल्प लाइन नम्बर 1930, आपातकालीन हैल्प लाइन नम्बर 112 व थाने/चौकी व पुलिस कंट्रोल रूम के नम्बरों के विषय में जागरूक करेगें।

📌 समस्त थाना प्रभारी थाना क्षेत्र में निवासरत एकल सीनियर सीटिजन से स्वयं मुलाकात करते हुए उनकी कुशलता लेगें व को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए साइबर हैल्प लाइन नम्बर 1930, आपातकालीन हैल्प लाइन नम्बर 112 व थाने/चौकी व पुलिस कंट्रोल रूम के नम्बरों के विषय में जागरूक करेगें।

📌समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सीएलजी सदस्यों के साथ गोष्ठी करेंगे।

📌 ऑपरेशन क्लीन स्वीप के अन्तर्गत प्रभावी गश्त/कार्यवाही लगातार जारी रखेगें।

📌होटल, ढाबों, धर्मशाला, विश्राम गृह की लगातार चेकिंग करेंगें।

📌रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, टैक्सी स्टैण्ड अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलायेगें।

📌 समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र में गश्त/पीकेट , प्रभावी चेकिंग ड्यूटी लगायेंगे।

📌संवेदनशील स्थानों/व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यक पुलिस बल की तैनाती संवेदनशील स्थानों पर करेंगे।

📌किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए तथ्यात्मक जानकारी आमजन तक पहुँचायेगें।

📌सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मॉनिटरिंग करते हुए साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले पोस्ट, वीडियो एवं धार्मिक अपमानजनक टिप्पणी/अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए प्रतिक्रिया पर सतर्क दृष्टि रखेंगे और अफवाहों का खण्डन करेगें।

📌कानून एवं शान्ति व्यवस्था पर सतर्क दृष्टि रखते हुए अन्य एजेन्सियो/विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक सूचनाओं का समय से आदान-प्रदान करना सुनिश्चित करेंगें।

📌किसी भी आकस्मिक स्थिती से निपटने हेतु पूर्व से ही कार्ययोजना व वैकल्पिक व्यवस्था तैयार करेंगें तथा वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी हेतु ड्यूटी लगायेगें।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनपद में कानून-एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी सभी अधिकारी/कर्मचारी आदेशों-निर्देशों का अनुपालन अनुशासित रूप से करेगें तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु सजग व तैयार रहेगें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *