एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट शारदा बैराज बनबसा टीम द्वारा भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र सोनिया नाला देवीपुर गढ़ीकोट में चलाया गया जनजागरूकता कार्यक्रम |

चम्पावत । अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित जनजागरूता अभियानों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु आदेशित किया गया है । उक्त आदेश के क्रम में वन्दना वर्मा, क्षेत्राधिकारी टनकपुर, के पर्यवेक्षण में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट शारदा बैराज बनबसा द्वारा सीमा क्षेत्र सोनिया नाला देवीपुर गढ़ीकोट में स्थानीय नागरिकों को एकत्र कर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को निम्न बिन्दुओं पर जानकारी देकर जागरूक किया गया।

1- मानव तस्करी से संबंधित अपराधों की विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया।

2- बाल श्रम, बाल भिक्षावृक्ति, बाल विवाह आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया।

3- वर्तमान समय में इंटरनेट एवं मोबाइल के माध्यम से घटित होने वाले साइबर अपराध, साइबर फ्रॉड, हनी ट्रैप, साइबर अरेस्ट, आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया

4- उपस्थित जनमानस से नशा न करने की अपील की गई एवं नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया

5- सड़क पर चलते समय यातायात के नियमों का पालन करने का आग्रह किया गया तथा यातायात नियमों का सदैव पालन करने हेतु जागरूक किया गया।

6- सरकार द्वारा जनहित में जारी टोल फ्री नंबरों 1930 ,112, 1090,1098 व उत्तराखण्ड पुलिस एप के सम्बन्ध में जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल करने को कहा गया।

7-लागू नये कानूनों के सम्बन्ध में लोगों जानकारी देकर जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *